ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Vivo Y76 5G स्मार्टफोन 23 नवंबर को होगा लॉन्च

Vivo Y76 5G स्मार्टफोन 23 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। मलेशिया लॉन्च से पहले Vivo के Y सीरीज़ फोन का डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टीज़र पोस्टर के जरिए सामने आ गई है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y76 5G फोन मलेशिया में होगा लॉन्च
  • वीवो वाई76 5जी में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • Vivo Y76s की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,800 रुपये) है
Vivo Y76 5G स्मार्टफोन 23 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। मलेशिया लॉन्च से पहले Vivo के Y सीरीज़ फोन का डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टीज़र पोस्टर के जरिए सामने आ गई है। वीवो वाई76 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन की कुछ जानकारी ऑनलाइन भी सामने आ चुकी है। स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में चीन वीवो वाई76एस 5जी फोन लॉन्च किया था, वहीं अब वीवो वाई76 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है। दोनों फोन के डिज़ाइन एक जैसे दिख रहे हैं, लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में यह दो फोन एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं।  

Vivo Malaysia ने Facebook हैंडल के जरिए नए Vivo Y76 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज़ किया है। यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट 23 नवंबर को 8.30pm MYT (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा। इवेंट का लाइवस्ट्रीम Vivo Malaysia द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। वीवो वाई76 5जी की सेल मलेशिया में Lazada और Shopee साइट के जरिए शुरू होगी। फिलहाल, अन्य मार्केट्स में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। पोस्टर में फोन का ब्लैक कलर ऑप्शन मौजूद है। वीवो वाई76 5जी को लेकर यह पुष्टि हो चुकी है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसके साथ फ्लैश मिलेगा। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानाकरी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इसके अलावा, जाने-माने टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने वीवो वाई76 5जी फोन की तस्वीरें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ पोस्ट की हैं। टिप्सटर के अनुसार, आगामी फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ दिया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम (4 जीबी एक्सटेंडिड रैम) मौजूद होगी। फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी। टिप्सटर के अनुसार, फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

वीवो वाई76 5जी Android 11 आधारित FunTouch OS पर काम करेगा। इसमें 4,100 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 44 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल होगा। फोन में कॉस्मिक ऑरोरा और मिडनाइट स्पेस कलर मिल सकता है।
Advertisement

Vivo Y76s स्मार्टफोन की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,800 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,200 रुपये) है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन में 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ मौजूद है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 44वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y76 5G, Vivo Y76s, Vivo Y Series, Vivo

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.