Vivo का क्रिसमस गिफ्ट! 8GB रैम, Helio G96 चिप, 44W फास्ट चार्जिंग वाला Vivo Y75 हो गया इतना सस्ता!

Vivo Y75 भारत में अब केवल 19,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 8जीबी रैम मिलती है और 128जीबी स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by Anees Hussain, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 08:42 IST
ख़ास बातें
  • फोन को 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ मई में लॉन्च किया गया था
  • इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है और 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Vivo Y75 फोन को 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ मई में लॉन्च किया गया था।

अगर आप Vivo का कोई मिडरेंज फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए कमाल की खबर है। आकर्षक स्पेसिफिकेशंस वाला Vivo Y75 मिडरेंज स्मार्टफोन अब काफी सस्ता हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत को इसकी भारतीय वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर अपडेट कर दिया है। फोन को 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ मई में लॉन्च किया गया था। इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है और 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है। 
 

Vivo Y75 की भारत में नई कीमत

Vivo Y75 भारत में अब केवल 19,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 8जीबी रैम मिलती है और 128जीबी स्टोरेज है। लॉन्च के समय पर यह 20,999 रुपये में आता था। फोन दो कलर वेरिएंट्स- मूनलाइट शेडो और डांसिंग वेव्ज़ में आता है। फोन की नई कीमत को वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर अपडेट कर दिया गया है। साथ Flipkart पर भी फोन की नई कीमत अपडेट हो चुकी है। हालांकि, Amazon पर फोन की कीमत अभी 20,999 रुपये लिस्टेड है। साथ ही, अगर आप ICICI, YES Bank, Bank of Baroda और दूसरे बैंक के कार्ड्स से इसे खरीदते हैं तो 1500 रुपये का कैशबैक भी आपको मिल सकता है। 
 

Vivo Y75 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y75 एक डुअल-सिम (नैनो) फोन है जो एंड्रॉयड 11 बेस्‍ड फनटच ओएस 12 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। वीवो Y-सीरीज का यह फोन मीडियाटेक के हीलियो G96 4G प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 4GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Vivo Y75 में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कई कैमरा मोड दिए गए हैं, जिनमें अल्ट्रा-वाइड नाइट, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और बोकेह मोड शामिल हैं। फोन की 128GB इनबिल्ट स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Vivo Y75 में वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस दिए गए हैं। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें मिलता है। फोन में 4,050mAh की बैटरी है, जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का वजन 172 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.