50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ Vivo Y75 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Vivo Y75 5G की कीमत भारत में 21,990 रुपये तय की गई है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन में ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y75 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है वीवो वाई75 5जी
  • फोन में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है Vivo Y75 5G

Vivo Y75 5G स्मार्टफोन को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी द्वारा इस हफ्ते की शुरुआत में टीज़ किया गया था, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले और घुमावदार किनारों को देखा गया था। इसके अलावा, इस फोन में 50 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई75 5जी में एक्टेंडिड रैम फीचर किया गया है।
 

Vivo Y75 5G price in India, availability

Vivo Y75 5G की कीमत भारत में 21,990 रुपये तय की गई है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन में ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की सेल Vivo India ई-स्टोर और पार्टनर रिटेलर स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।
Advertisement
 

Vivo Y75 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई75 5जी फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर चलता है। इसमें 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 4 जीबी एक्सटेंडिड रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.1, वाई-फाई, जीपीएस और एफएम रेडियो मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.84x8.25mm और भार 188 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.