Vivo Y71i भारत में लॉन्च, 8,990 रुपये है दाम

Vivo Y71i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन 5.99 इंच के (720x1440 पिक्सल) फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2018 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y71i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा
  • फोन में एफ/1.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इस साल अप्रैल में भारत में Vivo Y71 को लॉन्च किया था। इसे देशभर में चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 10,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया। अब एक नामी रिटेलर ने जानकारी दी है कि भारतीय मार्केट में जल्द ही Vivo Y71i नाम वाला एक हैंडसेट उतारा जाएगा। यह वेरिएंट स्पेसिफिकेशन के मामले में पुराने वेरिएंट से थोड़ा कमज़ोर होगा और सस्ता भी। इस रिटेलर ने वीवो वाई71आई की कीमत के साथ सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया।

Vivo Y71i की कीमत 8,990 रुपये है। इसे जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी सबसे महेश टेलीकॉम ने दी। उन्होंने वीवो वाई71आई के स्पेसिफिकेशन भी ट्वीट किए। पता चला है कि यह फोन वीवो वाई71 की तुलना में कम रैम और अलग रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Gadgets 360 ने भी इस फोन को लॉन्च किए जाने की जानकारी की पुष्टि की है।

Vivo Y71i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन 5.99 इंच के (720x1440 पिक्सल) फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में एफ/1.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी फीचर के साथ आता है। वीवो वाई71आई में स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर हैं। Mahesh Telecom का दावा है कि इस फोन में 3360 एमएएच की बैटरी है जबकि हमारे सूत्रों ने जानकारी दी कि बैटरी क्षमता 3,285 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3285 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.