6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y6e 5G की सिंगल रियर कैमरा यूनिट में f/2.2 अपार्चर, 10x डिजिटल जूम और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2026 20:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है
  • Vivo Y6e 5G में 6,500 mAh की बैटरी है
  • यह स्मार्टफोन 1,080p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

Photo Credit: Vivo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo ने बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo Y6e 5G में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।  Vivo Y6e 5G की सिंगल रियर कैमरा यूनिट में f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1,080p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

Vivo Y6e 5G का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 22,300 रुपये) का है। Vivo Y6e 5G को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है। 

Vivo Y6e 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 260 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 और Adreno 613 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्लास्टिक का फ्रेम है।  Vivo Y6e 5G की सिंगल रियर कैमरा यूनिट में f/2.2 अपार्चर, 10x डिजिटल जूम और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1,080p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, ग्रेविटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और IR ब्लास्टर दिए गए हैं। Vivo Y6e 5G की 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.4 × 77.1 × 8.39 mm और भार लगभग 209 ग्राम का है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.