वीवो वाई66 में है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 14,990 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 20 मार्च 2017 10:56 IST
ख़ास बातें
  • रियर हिस्से पर मौज़द है 13 मेगापिक्सल का कैमरा
  • इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है
वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाई66 लॉन्च किया है जिसे ख़ास सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया है। वीवो वाई66 की सबसे अहमखासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये है और यह क्राउन गोल्ड व मैटे ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

वीवो वाई66 हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। फोन मेंमेटालिक यूनीबॉडी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप चाहें तो 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

सेल्फी के लिए वीवो वाई66 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और साथ में मौज़ूद है मूनलाइट ग्लो डिस्प्ले फ्लैश फ़ीचर। रियर हिस्से पर मौज़द है 13 मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में दिया गया है एलईडी फ्लैश। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, ओटीजी, जीपीएस और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और इसका डाइमेंशन 153.8x75.5x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। वीवो वाई66 के अन्य अहम फ़ीचर की बात करें तो 'स्मार्ट स्क्रीन स्प्लिट' और 'आई प्रोटेक्शन मोड' का ज़िक्र ज़रूरी है। बता दें कि 'स्मार्ट स्क्रीन स्प्लिट' फ़ीचर मल्टी टास्किंग के काम आएगा और 'आई प्रोटेक्शन मोड' चैटिंग व वीडियो देखने के दौरान आंखों पर दबाव कम करने का काम करेगा।
Advertisement

वीवो ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करके यह भी बताया कि वीवो वी66 खरीदने वाले ग्राहकों को 6 महीने के लिए सावन म्यूज़िक सर्विस का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Diffused selfie flash
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Dated design
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.