50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी वाले Vivo Y58 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लीक, 20 जून को होगा लॉन्च!

Vivo Y58 5G में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले होगा, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y58 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये होगी।
  • Vivo Y58 5G में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन होगा।
  • Vivo Y58 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Vivo Y58 5G में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह भारत में Vivo Y58 5G नाम का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन 20 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। हाल ही में टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने आगामी Vivo स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। यहां हम आपको Vivo Y58 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y58 5G Price


कीमत की बात करें तो सुधांशु का कहना है कि Vivo Y58 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये होगी। टिपस्टर ने डिवाइस के एक बॉक्स की फोटो भी शेयर की है जिसमें अधिकतम रिटेल प्राइस 23,999 रुपये है। इसलिए ज्यादा संभावना है कि यह लीक हुई कीमत सटीक है।
Advertisement
 

Vivo Y58 5G Specifications


एक्स पर सुधांशु के एक ट्वीट के अनुसार, Vivo Y58 5G में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले होगा, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर होगा। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। वर्चुअल रैम एक्सटेंड के जरिए इसे 8GB तक बढ़ा सकते हैं और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Vivo के इस स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी मिलेगी जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 199 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.