Vivo Y58 5G स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग 20 जून को, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस!

Vivo Y58 5G का डिजाइन Vivo Y200t से मिलता-जुलता है, जिसे मई में चीन में लॉन्‍च किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जून 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • 20 जून को वीवो लॉन्‍च करेगी Y58 5G स्‍मार्टफोन
  • 6 हजार एमएएच बैटरी से हो सकता है पैक
  • दो कलर डिजाइन में लॉन्‍च होगा नया वीवो फोन

जो डिटेल कंपनी ने शेयर की है, उसमें फोन को ब्‍लू और ग्रीन कलर टोन में देखा जा सकता है।

भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में वीवो (Vivo) लगातार अपनी पैठ गहरी कर रही है। कंपनी मिड रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में दम दिखा रही है और अब तो उसने फोल्‍ड भी लॉन्‍च कर दिया है। अब से तीन दिन बाद यानी 20 जून को Vivo एक और नया फोन लाने वाली है। इसका नाम होगा Vivo Y58 5G, जो वाई सीरीज में कंपनी की नई 5जी पेशकश होगा। कंपनी ने ‘इट्स माइ स्‍टाइल' टैगलाइन के साथ इसे टैग किया है। टीजर इमेज में फोन में डुअल रियर कैमरा की मौजूदगी देखी जा सकती है साथ में LED फ्लैश भी है। 

जो मीडिया इनवाइट कंपनी ने शेयर किया है, उसमें फोन को ब्‍लू और ग्रीन कलर टोन में देखा जा सकता है। Vivo Y58 5G से जुड़ी और कोई जानकारी अभी कंपनी ने शेयर नहीं की है। हालांकि डिवाइस का डिजाइन Vivo Y200t से मिलता-जुलता है, जिसे मई में चीन में लॉन्‍च किया गया था।  

मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि Vivo Y58 5G में क्‍वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पैक किया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है। वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन के जरिए रैम को और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्‍टोरेज को भी एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाने का ऑप्‍शन मिलेगा। 

Vivo Y58 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है। वह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है और पीक ब्राइटनैस 1024 निट्स होगी। Vivo Y58 5G में 6 हजार एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। यह 44वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 
Advertisement

फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 2 एमपी का एक और कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। डुअल स्‍पीकर्स और आईपी64 रेटिंग के साथ यह फोन लॉन्‍च हो सकता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.