Vivo Y56, Vivo T2 5G हुए सस्ते, कंपनी ने की तगड़े डिस्काउंट की घोषणा

Vivo T2 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T2 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y56 5G और Vivo T2 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने Vivo Y56 और Vivo T2 5G की कीमत में कटौती कर दी है, जिन्हें अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए Vivo Y56 और Vivo T2 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं। वीवो के इन किफायती स्मार्टफोन्स को नई कीमतों पर ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Vivo ऑनलाइन स्टोर और नजदीकी रिटेल आउटलेट्स पर 31 दिसंबर, 2023 तक खरीद सकते हैं।


Vivo T2 5G पर डिस्काउंट


Vivo T2 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक Vivo T2 5G की खरीद पर IndusInd Bank, Yes Bank, Federal Bank और Bank of Baroda जैसे विभिन्न बैंक के कार्ड्स से भुगतान करने पर 1,500 रुपये कैशबैक पा सकते हैं।
Advertisement

Vivo T2 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। Vivo T2 5G ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 5G के साथ आता है। इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का एंटी-शेक प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है।


Vivo Y56 पर डिस्काउंट


Vivo Y56 के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक Vivo Y56 की खरीद पर ICICI Bank, Yes Bank, IndusInd Bank और Onecard से भुगतान पर 1,000 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, Vivo का V-Shield प्लान (संपूर्ण डिवाइस प्रोटेक्शन प्लान) आकर्षक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 × 1080 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है। Vivo Y56 में 50 मेगापिक्सल का नाइट प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है।
Advertisement
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.