50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y55 5G, जानें खूबियां

Vivo Taiwan वेबसाइट के अनुसार, Vivo Y55 5G की कीमत TWD 7,990 (लगभग 21,500 रुपये) है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 19:25 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस फोन में है
  • यह गैलेक्सी ब्लू और स्टार ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है
  • स्‍मार्टफोन को ताइवान में लॉन्च किया गया है

डुअल सिम ऑप्‍शन से लैस Vivo Y55 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड Funtouch OS 12 पर चलता है।

Photo Credit: Vivo Taiwan

Vivo Y55 5G स्‍मार्टफोन को ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। हाल में लॉन्च किए गए Vivo Y55s में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसे 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस फोन में है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो पोट्रेट मोड, नाइट सीन मोड, डायनेमिक फोटो, AR क्यूट शूटिंग जैसे कैमरा फीचर्स से पैक है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
 

Vivo Y55 5G के दाम और उपलब्‍धता

Vivo Taiwan वेबसाइट के अनुसार, Vivo Y55 5G की कीमत TWD 7,990 (लगभग 21,500 रुपये) है। यह गैलेक्सी ब्लू और स्टार ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। बाकी मार्केट्स में इस फोन के लॉन्च की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Vivo Y55 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम ऑप्‍शन से लैस Vivo Y55 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड Funtouch OS 12 पर चलता है। इस फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ (1080x2408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले का एस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट है। स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए मल्टी-टर्बो 5.0 भी दिया गया है। 

Vivo Y55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। इसे सपोर्ट करने के लिए  f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है, जबक‍ि एक और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल वाले नॉच में मौजूद है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो Vivo Y55 5G में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, USB टाइप-C, USB OTG, NFC और ब्लूटूथ V5.1 दिए गए हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप भी हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 18W का चार्जर बॉक्‍स में आता है। फोन का वजन 187 ग्राम है। Vivo Y55 5G  की बाकी मार्केट्स में एंट्री कब तक होगी, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। अनुमान लगा सकते हैं कि जल्‍द यह डिवाइस दूसरे मार्केट्स में भी दस्‍तक देगी। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.