₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी

स्मार्टफोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2026 06:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन के 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर जबरदस्त ऑफर
  • 54,999 रुपये की बजाए 32,999 रुपये में लिस्ट
  • फोन पर 1650 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी पाने का मौका

Vivo Y51 Pro 5G सेल में डिस्काउंट प्राइस पर पर्चेज करने के लिए बेस्ट डील मिल रही है।

Photo Credit: Flipkart

Vivo Y51 Pro 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। इस फोन पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 23 हजार से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है। Vivo Y51 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा है। फोन 7200mAh की बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में। 

Vivo Y51 Pro 5G Discount Price Offer

Vivo Y51 Pro 5G सेल में डिस्काउंट प्राइस पर पर्चेज करने के लिए बेस्ट डील मिल रही है। Flipkart ने फोन को 54,999 रुपये के अधिकतम खुदरा मूल्य की बजाए 32,999 रुपये के सेल प्राइस पर लिस्ट कर दिया है। यह एमआरपी से 23 हजार कम में मिल रहा है। फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आप इस कीमत में घर ले जा सकते हैं। इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है।

Vivo Y51 Pro 5G को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1650 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 31,349 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 12 महीने की किश्तों में इसे मात्र 2750 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया है। यानी एक्स्ट्रा चार्ज से आप बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo Y51 Pro 5G Specifications

Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

Advertisement

कैमरा देखें तो वीवो के Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.