Vivo Y50 भारत में लॉन्च होगा 10 जून को, Flipkart पर बिकेगा

Vivo Y50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल है। वीवो वाई50 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यहां चार कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 8 जून 2020 13:30 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आएगा
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Vivo Y50
  • Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी
Vivo Y50 स्मार्टफोन को भारत में 10 जून को लॉन्च किया जाना है। इसका खुलासा फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से हुआ है। वीवो के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट पर 8 जीबी रैम और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पहले एक ऑनलाइन रिपोर्ट में फोन की कीमत का खुलासा किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी वीवो वाई50 के साथ Vivo Y30 को भी लॉन्च करेगी। हालांकि, उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। याद रहे कि Vivo ने वीवो वाई50 को सबसे पहले कंबोडिया में लॉन्च किया था।
 

Vivo Y50 price in India (expected)

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन एक रिपोर्ट का दावा है कि Vivo Y50 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये होगी। याद रहे कि फोन को कंबोडिया में आइरिस ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में $249 (करीब 18,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

जानकारी मिली है कि वीवो वाई50 की सेल लॉन्च के दिन ही शुरू होगी।
 

Vivo Y50 specifications

वीवो वाई50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल है। वीवो वाई50 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यहां चार कैमरे दिए गए हैं। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। आगे की तरफ स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बायीं तरफ होल-पंच होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 16 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस है।

Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.