Vivo का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y36t लॉन्च हुआ 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y36t फोन को स्पेस ब्लैक, और सैफायर ग्रीन कलर्स के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2024 10:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन Android 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करता है।
  • फोन को सेफ्टी के लिए IP54 रेट किया गया है।
  • रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।

Vivo Y36t फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लैस है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Y सीरीज में एक और सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y36t लॉन्च कर दिया है। बजट स्मार्टफोन होने के बावजूद यह कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस कैरी करता है। फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्टेड है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ में 15W फास्ट चार्जर मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। फोन Android 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Vivo Y36t price

Vivo Y36t को कंपनी ने फिलहाल चीन में उतारा है। यह फोन 749 युआन (लगभग 8,000 रुपये) के शुरुआती डिस्काउंटेड प्राइस पर आता है। इसे चीन में Jingdong वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Vivo Official Website पर भी यह लिस्टेड है। फोन को स्पेस ब्लैक, और सैफायर ग्रीन कलर्स के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
 

Vivo Y36t specifications

Vivo Y36t में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्टेड है। यह 1612 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लैस है। इसमें डुअल कोर सेटअप है। एक कोर 2.0GHz पर क्लॉक है। जबकि बाकी 6 कोर 1.8GHz पर क्लॉक हैं। फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। इसमें 128 जीबी की eMMC5.1 स्टोरेज है।  

कैमरा की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें कंपनी ने 4X डिजिटल जूम फीचर दिया है। फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। इसमें फेस रिकग्निशन फीचर भी है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ में 15W फास्ट चार्जर मिलता है। फोन Android 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करता है। इसके अलावा फोन में एक खास फीचर भी है। यह 150% लाउड वॉल्यूम मोड के साथ आता है जो म्यूजिक लवर्स को पसंद आ सकता है। फोन को सेफ्टी के लिए IP54 रेट किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  4. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  5. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  6. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  2. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  3. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  4. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  5. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  6. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  7. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  8. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  9. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.