वीवो वाई31एल 4जी में है 4.7 इंच स्क्रीन, कीमत 9,450 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 मार्च 2016 18:31 IST
वीवो ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन वाई31एल भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस नए स्मार्टफोन की कीमत 9,450 रुपये रखी गई है। इसी हफ्ते कंपनी ने चीन में वीवो वाई31ए का नया वेरिएंट  कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

फोन में 960x 540 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 4.7 इंच क्यूएचडी मल्टीटच और कैपिसिटव स्क्रीन है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला यह फोन फनटच ओएस 2.1 के साथ आता है। वीवो वाई31एल में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 128 जीबी तक किया जा सकता है।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। तस्वीरों को ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए ब्यूटी, पैनोरमा, एचडीआर और वाटरमार्क मोड जैसे फीचर दिये गए हैं।सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंच कैमरा भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 137.24×68.76×8.39 मिलीमीटर और वजन 133 ग्राम है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

वीवो ने पिछले साल सितंबर में वीवो वाई31 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो के इस नए स्मार्टफोन में यूएसबी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ओटीजी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिये गए हैं। इसके साथ ही फोन में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास जैसे सेंसर भी हैं। फोन व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Vivo, Vivo Mobiles, Vivo Smartphones, Vivo Y31L

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.