Vivo Y300 Pro 5G में होगी 6500mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग! फीचर्स लीक

फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है।
  • फोन के साथ में 80W चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।

Vivo Y200 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo के Y स्मार्टफोन लाइनअप में Vivo Y300 अपकमिंग सीरीज होने वाली है जिसे लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अफवाह है कि कंपनी इस सीरीज पर तेजी से काम कर रही है और जल्द ही चीन में इस सीरीज के शुरुआती मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। यानी Vivo Y300 5G और Vivo Y300 Pro 5G चीन की मार्केट में जल्द देखने को मिल सकते हैं। इस बात का इशारा Vivo Y300 Pro 5G को मिले एक सर्टीफिकेशन से भी मिलता है। अब फोन की बैटरी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Vivo Y300 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन में महत्वपूर्ण 3C सर्टीफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इस सर्टीफिकेशन में फोन के साथ में 80W चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। अब चीन के जाने माने टिप्स्टर Panda is very bald की ओर से इसकी बैटरी कैपिसिटी (via) को लेकर कहा गया है कि फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी होगी। बैटरी क्षमता के अलावा टिप्स्टर ने किसी अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में यहां नहीं बताया है। 
Advertisement

इससे पहले आई रिपोर्ट में भी फोन के लिए कहा गया था कि यह लम्बी बैटरी के साथ आ सकता है। हालांकि, बैटरी कैपिसिटी अभी तक सामने नहीं आई थी। टिप्स्टर के द्वारा लीक की गई बैटरी कैपिसिटी भी यही बताती है कि फोन में लम्बी बैटरी लाइफ मिलने वाली है। फोन के मिड-रेंज डिवाइस के रूप में जल्द लॉन्च होने संभावना जताई गई है। यह भी अंदाजा लगाया गया है कि इसमें कुछ फीचर्स पिछले स्मार्टफोन के लगभग समान होंगे। मसलन इसमें हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

फोन में FHD+ AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है। यह Android 14 बेस्ड FunTouchOS के साथ आ सकता है। बहुत संभावना है कि फोन इसी महीने के अंत में, या फिर सितंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसी के साथ वीवो की ओर से एक और पॉपुलर सीरीज पेश करने की तैयारी चल रही है। यह सीरीज Vivo X200 होगी जिसके इसी साल अक्टूबर में लॉन्च होने की खबर है। सीरीज में कंपनी मीडियाटेक का Dimensity 9400 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.