• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y300+ फोन का प्राइस लीक, भारत में 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च!

Vivo Y300+ फोन का प्राइस लीक, भारत में 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च!

डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

Vivo Y300+ फोन का प्राइस लीक, भारत में 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च!

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300 Pro में 6,500mAh बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है।
  • फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा आ सकता है।
  • फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी।
विज्ञापन
Vivo Y300+ फोन भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। फोन को हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया था। यह कई दिनों से लीक्स में छाया हुआ है। अब लॉन्च से पहले इसकी भारतीय प्राइसिंग भी लीक हो गई है। इसी के साथ ही फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। इसमें 8GB रैम होगी, 5000mAh बैटरी के 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। 

Vivo Y300+ 5G वीवो का अपकमिंग फोन होगा जिसकी प्राइसिंग अब लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन को IMEI डेटाबेस में मॉडल नम्बर V2422 के साथ देखा गया था। अब टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके बारे में काफी कुछ खुलासा किया है। Vivo Y300+ में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। 

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 695 चिपसेट से लैस हो सकता है जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है। 

डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन Android 14 के साथ आ सकता है जिसके टॉप पर  Funtouch OS 14 की स्किन देखने को मिल सकती है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। फोन का वजन 183 ग्राम तक हो सकता है। टिप्स्टर ने इसकी प्राइसिंग के बारे में भी बताया है। फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है। 

हालांकि कंपनी की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस या प्राइस के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फोन की लॉन्च डेट को लेकर भी अभी कुछ नहीं कहा गया है। संभावना है कि यह इस महीने के भीतर मार्केट में दस्तक दे सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »