6500mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ Vivo Y300 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस

फोन में साउंड के लिए तीन स्पीकर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 10:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी ने Diamond Shield ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है
  • वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है
  • फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है

Vivo Y300 5G के चाइनीज वेरिएंट में 6.77 इंच FHD AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y300 5G चीन में लॉन्च किया है। फोन में कंपनी ऑडियो, डिस्प्ले और मजबूती पर फोकस किया है। फोन में 6.77 इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट कंपनी ने यहां लगाया है। साथ में 12GB तक रैम की पेअरिंग दी गई है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo Y300 5G (China) price

Vivo Y300 5G को कंपनी ने चीन में 1399 युआन (लगभग 16,300 रुपये) में लॉन्च किया है। इस फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। फोन को चीन में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

Vivo Y300 5G (China) specifications

Vivo Y300 5G के चाइनीज वेरिएंट में 6.77 इंच FHD AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन को कंपनी ने Diamond Shield ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है जिससे यह स्क्रीन को स्क्रैच और गिरने पर टूटने से बचाता है। 

साउंड के लिए भी कंपनी का फोकस दिखा है। फोन में तीन स्पीकर हैं जिनके लिए दावा किया गया है कि ये रेगुलर स्मार्टफोन की तुलना में 600% लाउड साउंड पैदा करते हैं। इसमें 3D पनोरेमिक ऑडियो का सपोर्ट कंपनी ने दिया है। 
Advertisement

वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है। फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल जाती है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का मेन सेंसर है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में फोन 8MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 

6500mAh कैपिसिटी वाली बैटरी इस फोन में लगी है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट है जो इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस उपलब्ध करवाता है। फोन में SGS 5 स्टार ड्रॉप एंड फाल रसिस्टेंस भी दिया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.