Vivo Y30 Standard Edition स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo Y30 Standard Edition की चीन में कीमत 1,398 चीनी युआन (लगभग 15,700 रुपये) है, जिसमें एकमात्र 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y30 Standard Edition को चीन में लॉन्च किया गया है
  • फोन 5,000mAh बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से है लैस
  • इसका वज़न 191.4 ग्राम और मोटाई 8.41 एमएम है

Vivo Y30 Standard Edition की मोटाई 8.41mm है

Vivo Y30 Standard Edition को चीन में लॉन्च किया गया है। यह Vivo Y30 का ही एक हल्का बदला हुआ रूप है, जो भारत में लॉन्च किए गए Vivo Y20 का रीब्रांडेड वर्ज़न था। वीवो वाई30 स्टैंडर्ड एडिशन दो रंग विकल्पों और सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा मिलता है और यह काफी स्लिम बनावट के साथ आता है। किफायती होने का असर इसके डिज़ाइन पर साफ दिखाई देता है। फोन पर मोटी चिन मिलती है और इसके चारों ओर अपेक्षाकृत मोटे बेज़ल्स हैं।
 

Vivo Y30 Standard Edition price

Vivo Y30 Standard Edition की कीमत 1,398 चीनी युआन (लगभग 15,700 रुपये) है, जिसमें एकमात्र 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। यह ऑरोरा और क्लाउड वॉटर ब्लू रंग विकल्पों में आता है। फोन को वीवो चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। अब तक, कंपनी ने वीवो वाई30 स्टैंडर्ड एडिशन के भारत समेत अन्य मार्केट में लॉन्च होने के ऊपर किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है।
 

Vivo Y30 Standard Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई30 स्टैंडर्ड एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.51-इंच एचडी+ (720x1,600) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। Vivo Y30 Standard Edition MediaTek Helio P35 (MT6765) चिपसेट पर काम करता है, जिसमें PowerVR GE8320 जीपीयू शामिल है।

Vivo ने वाई30 स्टैंडर्ड एडिशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में एफ/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी कैमरा नॉच के अंदर सेट है।
Advertisement

Vivo Y30 Standard Edition 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) सपोर्ट के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। वीवो ने Y30 Standard Edition में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 164.41x76.32x8.41 एमएम और वज़न 191.4 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.