Vivo Y28 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई खूबियां

Vivo Y28 5G : Vivo Y28 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ Mali G57 जीपीयू भी इंटीग्रेट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y28 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • मिड रेंज में लॉन्‍च की गई नई डिवाइस
  • 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है इस फोन में

फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

Vivo ने उसकी Y सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन Vivo Y28 5G लॉन्‍च किया है। यह पिछले साल आए Vivo Y27 का सक्‍सेसर है। Vivo Y28 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ Mali G57 जीपीयू भी इंटीग्रेट किया गया है। फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। और क्‍या खूबियां हैं इस स्‍मार्टफोन में, आइए जानते हैं। 
 

Vivo Y28 5G Price in India 

Vivo Y28 5G को तीन रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। 4GB + 128GB मॉडल के दाम 13,999 रुपये हैं। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है। 8GB + 128GB वेरिएंट भी आया है, जो 16,999 रुपये का है। 
 

Vivo Y28 5G Specifications, Features

Vivo Y28 5G में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले है। यह HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में वॉटरड्रॉप स्‍टाइल का नॉच है, जिसे पंच होल किया जा सकता था। जैसाकि हमने बताया इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 SoC है। 7nm प्रोसेस पर बने इस प्रोसेसर में Mali G57 GPU इंटीग्रेट है। इसके साथ 8 जीबी तक रैम दी गई है। रैम को 8 जीबी तक और एक्‍सटेंड किया जा सकता है। 

फोन में 128GB UFS 2.2 स्‍टोरेज है, जिसे SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर फनटच OS 13 की लेयर है। Vivo Y28 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 2MP का सेकंडरी कैमरा भी फोन में है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा है। 
Advertisement

5 हजार एमएएच की बैटरी इस फोन में है, जो 15 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों की बात करें, तो साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर इस फोन में है। 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन को आईपी54 रेटिंग मिली है। इसका वजन 186 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.