वीवो वाई27एल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2015 17:09 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन वीवो वाई27एल भारत में पेश कर दिया। 12,980 रुपये में मिलने वाला यह स्मार्टफोन कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर के पास से उपलब्ध है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि वाई31 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

वीवो वाई27एल एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। यह कंपनी के फनटच ओएस 2.0 यूआई पर चलेगा जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर बेस्ड है। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें एड्रेनो 306 जीपीयू और 1 जीबी का रैम भी दिया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई27एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट नाइट, पनोरमा और फेस ब्यूटी मोड के साथ आता है।

वीवो वाई27एल में भारत में इस्तेमाल होने वाले दोनों 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 136.9x68.1x6.99 मिलीमीटर है और वज़न 137 ग्राम। स्मार्टफोन में 2260 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है।

स्मार्टफोन में मैगनेशियम एलॉय मेटल बैककवर हैं। हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए डुअल स्पीकर आइकॉनिक हाई-फाई ऑडियो चिप के हैं। अन्य फ़ीचर में स्मार्टवेक और स्मार्ट स्क्रीनशॉट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.