₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील

फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें दो कैमरा मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2026 06:06 IST
ख़ास बातें
  • 3 महीने की किश्तों में मात्र 4,960 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं
  • ई-कॉमर्स कंपनी ने 19% की छूट दी है
  • फोन पर सीधे 3500 रुपये का डिस्काउंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने दिया है

Vivo Y22 फोन को सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन के लिए Flipkart पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है।

Vivo Y22 फोन को सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन के लिए Flipkart पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 3500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें दो कैमरा मिलते हैं। फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें कई और आकर्षक फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से Vivo के सबसे सस्ते फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में।

Vivo Y22 Discount Price Offer

Vivo Y22 पर भारी डिस्काउंट आ गया है। यह कंपनी का एक पॉपुलर फोन रहा है। अब Flipkart ने इसे बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। 17,999 रुपये के एमआरपी वाले फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 19% की छूट दी है और इसे ऑफर के तहत 14,491 रुपये में लिस्ट किया है। यानी फोन पर सीधे 3500 रुपये का डिस्काउंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने दिया है। इसे लेकिन और अधिक सस्ता खरीदने का ऑप्शन भी है।

Vivo Y22 को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 725 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 13,766 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 3 महीने की किश्तों में इसे मात्र 4,960 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo Y22 Specifications

Vivo Y22 में 6.55 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। सेल्फी कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फ‍िट किया गया है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

Vivo Y22 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फोन में 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग मिलती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। चार्जिंग पोर्ट टाइप सी है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.