वीवो वाई21एल बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में नया बजट 4जी स्मार्टफोन वाई21एल लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि वीवो वाई21एल स्मार्टफोन 7,490 रुपये में मिलेगा। यह कंपनी की वाई सीरीज के वीवो वाई21 हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। यह हैंडसेट देशभर के रिटेल स्टोर में व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 16:33 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में नया बजट 4जी स्मार्टफोन वाई21एल लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि वीवो वाई21एल स्मार्टफोन 7,490 रुपये में मिलेगा। यह कंपनी की वाई सीरीज के वीवो वाई21 हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। यह हैंडसेट देशभर के रिटेल स्टोर में व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

वीवो वाई21एल में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस डुअल सिम हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी टास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई21एल हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फन टच ओएस 2.5 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ फेस ब्यूटी, वाटरमार्क, एचडीआर, पनोरमा, वॉयस कैपचर और पाम कैपचर जैसे सॉफ्टवेयर फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी।

कंपनी ने बताया है कि वीवो वाई21एल में स्मार्ट वेक और स्मार्ट क्लिक फ़ीचर मौजूद है। स्मार्ट क्लिक फ़ीचर की मदद से यूज़र सिर्फ वॉल्यूम कंट्रोल बटन को दबाकर कस्टमाइज़्ड फ़ीचर या ऐप्स तक पहुंच सकते हैं। स्मार्ट वेक फ़ीचर की मदद से यूज़र बंद स्क्रीन पर सिर्फ “F” स्वाइप करके फेसबुक लॉन्च कर सकते हैं। “E” स्वाइप करने पर ब्राउज़र खुल जाएगा और “M” स्वाइप करने पर म्यूजिक प्ले हो जाएगा।
Advertisement

इस 4जी स्मार्टफोन में वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में यूएसबी, वाई-फाई, ओटीजी और ब्लूटूथ भी शामिल हैं। इसके अलावा हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, फोटोसेंसिटिव सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास भी दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 130.7 X 66.4 X 9.2 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.