Vivo Y21e गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 680 चिपसेट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च!

लीक से पता चलता है कि Vivo का ये नया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा ऑपरेटेड हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Geekbench ने मॉडल नंबर V2140 के साथ एक नया वीवो फोन लिस्ट किया है।
  • Vivo Y21e का सिंगल-कोर स्कोर 387 लिस्टेड है।
  • वीवो ने Vivo Y21e के लॉन्च के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

Vivo Y21e को 3GB रैम और Android 11 के साथ लिस्ट किया गया है।

Vivo के लिए खबर है कि कंपनी अपने नए Vivo Y21e पर काम कर रही है। स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया है जो कि इशारा करता है कि यह जल्द हमारे सामने आ सकता है। Vivo Y21e को IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर भी उसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया है जिसके साथ इसे गीकबेंच पर देखा गया था। वीवो ने वीवो वाई21ई के लॉन्च के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। जब भी यह लॉन्च होगा, यह Vivo Y21 सीरीज में एड होगा जिसमें वनीला Vivo Y21 और Vivo Y21s सहित कई मॉडल हैं।

Geekbench ने मॉडल नंबर V2140 के साथ एक नया वीवो फोन लिस्ट किया है। जबकि फोन का नाम अभी पता नहीं है। टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने हाल ही में IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर इसी मॉडल नंबर को देखा था। अंभोरे द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि V2140 मॉडल नंबर Vivo Y21e का है। गीकबेंच के हिसाब से Vivo Y21e को एक क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है जिसका कोडनेम 'Bengal' है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि चिपसेट में चार CPU कोर 1.9GHz पर काम कर सकते हैं और बाकी चार CPU 2.4GHz पर काम कर सकते हैं। कथित तौर पर कोड से पता चलता है कि क्वालकॉम SoC एड्रेनो 610 GPU के साथ आ सकता है। इन सभी लीक से पता चलता है कि वीवो का ये नया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा ऑपरेटेड हो सकता है।

इसके अलावा, Vivo Y21e को 3GB रैम और Android 11 के साथ लिस्ट किया गया है। Vivo Y21e का सिंगल-कोर स्कोर 387 लिस्टेड है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,636 है। इसके अलावा फोन के बारे में और अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।  

जैसा कि बताया गया है, Vivo Y21e नाम को देखते हुए यह फोन इस साल अगस्त में भारत में लॉन्च किए गए Vivo Y21 का एक ऑफशूट होने की संभावना है। Vivo Y21 MediaTek Helio P35 SoC से लैस है और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी ने फोन के बारे में अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की है। मगर पिछले दो लीक में मेल खाता इसका मॉडल नम्बर और अब गीकबेंच पर फोन की लिस्टिंग इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इस फोन को लेकर जल्द ही कंपनी की ओर से भी कोई अधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y21e, Vivo Y21e Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  2. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  3. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  4. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  6. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  7. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  8. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  9. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  10. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.