5000mAh बैटरी, 3GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Vivo Y21e भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हैंडसेट 6.51 की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 14:27 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई21ई में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • हैंडसेट 6.51 की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है।
  • इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

Vivo Y21e में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Vivo Y21e भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह बजट स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग और रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसमें कुछ रोचक फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें आई प्रोटेक्शन मोड भी शामिल है जो आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट से बचाता है। इसके अलावा फोन को अनलॉक करने के लिए Face Wake फीचर भी है। कंपनी का कहना है कि इसे मिलेनियल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
 

Vivo Y21e price in India, availability

Vivo Y21e का भारत में प्राइस 12,990 रुपये है। यह 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में आता है। वीवो ने इसमें एक्सटेंडेड रैम फीचर भी दी है जिससे यह फोन की स्टोरेज में से 0.5GB स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल करता है। स्मार्टफोन को वीवो के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ रिटेल स्टोर्स से 14 जनवरी से खरीदा जा सकता है। यह डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Vivo Y21e specifications 

Vivo Y21e एक डुअल नैनो सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 12 आधारित फनटच ओएस 12 पर चलता है। हैंडसेट 6.51 की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिप से लैस है जिसे 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसमें Multi Turbo 5.0 है जिससे डेटा कनेक्शन, सिस्टम प्रोसेसर को बेहतर स्पीड मिलती है। फोन में Ultra Game Mode है जिससे बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

वीवो वाई21ई में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरा में अन्य फीचर्स जैसे पोट्रेट मोड, सुपर एचडीआर और फेस ब्यूटी मोड भी मौजूद है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। रिवर्स चार्जिंग फीचर से स्मार्टवॉच और ईयरफोन्स जैसे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। 
Advertisement

Vivo Y21e में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाइ-फाइ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5 दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके अलावा एक्सीलरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास, जायरोस्कोप, जीपीएस, बीडू, ग्लोनास, गैलीलियो आदि सेंसर्स भी मौजूद हैं। फोन के डायमेंशन 164.26x76.08x8.00mm और भार 182 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.