Vivo Y20A भारत में 11,490 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Vivo Y20A के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,490 रुपये है। यह दो रंग विकल्पों में आता है, जो हैं नेब्युला ब्लू और डॉन व्हाइट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2020 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y20A भारत में हुआ लॉन्च
  • एकमात्र 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी से है लैस

Vivo Y20A की भारत में कीमत 11,490 रुपये है

Vivo Y20A को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 6.51-इंच के डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है और इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वीवो वाई20ए को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है और इसकी बिक्री 2 जनवरी से शुरू होने वाली है। Vivo Y20A की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 17 घंटे से ज्यादा ऑनलाइन एचडी मूवी स्ट्रीमिंग कर सकता है और 10 घंटे से अधिक की गेमिंग।
 

Vivo Y20A price in India, sale date

Vivo Y20A के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,490 रुपये है। यह दो रंग विकल्पों में आता है, जो हैं नेब्युला ब्लू और डॉन व्हाइट। Vivo फोन 2 जनवरी से पार्टनर रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
 

Vivo Y20A specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई20ए एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y20A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का बोके लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। फ्रंट में, एफ/1.8 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Vivo Y20A पर 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन 17 घंटे से ज्यादा ऑनलाइन एचडी मूवी स्ट्रीमिंग और 10 घंटे से ज्यादा गेमिंग कर सकता है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, एफएम रेडियो आदि कनेक्टिविटी विकल्प शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.