Vivo Y200t, Y200 GT Launched: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ वीवो के ये 2 फोन लॉन्च

Vivo Y200t, Y200 GT Launched : दोनों फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मई 2024 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200t और Y200 GT स्‍मार्टफोन हुए चीन में लॉन्‍च
  • इनमें दी गई है 12 जीबी तक रैम
  • दोनों ही फोन चीन में लॉन्‍च हुए हैं और चार ऑप्‍शंस में आते हैं

Vivo Y200t, Y200 GT Launched: इन दोनों फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo Y200t, Y200 GT Launched: Vivo Y200t और Y200 GT को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। 200t में बेसिक स्‍पेसिफ‍िकेशंस (Vivo Y200t Features Specifications) पेश किए गए हैं, जबकि 200 GT को हाईटेक खूबियों (Vivo Y200 GT Features Specifications) के साथ लाया गया है। दोनों फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल (Vivo Y200t Camera) का है। 6 हजार एमएएच की बैटरी (Vivo Y200t, Y200 GT Battery) वीवो के इन फोन्‍स में दी गई है। Y200t में क्‍वॉलकाम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर (Vivo Y200t Processor) लगा है, जबकि Y200 GT में स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर (Vivo Y200 GT Processor) लगाया गया है। आइए जानते हैं, इन फोन्‍स की कीमत (Vivo Y200t, Y200 GT Price) और फीचर्स।  
 

Vivo Y200t Y200 GT Price 

Vivo Y200t और Y200 GT को चार ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। Vivo Y200t के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,809 रुपये) है। 8GB+256GB जीबी मॉडल के दाम 1,299 युआन (लगभग 14,961 रुपये) हैं। 12GB+256 मॉडल 1,499 युआन (लगभग 17,265 रुपये) का है, जबकि 12GB+512 मॉडल को 1,699 युआन (लगभग 19,951 रुपये) में लाया गया है। 

Vivo Y200 GT Price

Vivo Y200 GT के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 1,599 युआन (लगभग 18,416 रुपये) है। 8GB+256GB जीबी मॉडल के दाम 1,799 युआन (लगभग 20,720 रुपये) हैं। 12GB+256 मॉडल 1,999 युआन (लगभग 23,024 रुपये) का है, जबकि 12GB+512 मॉडल को 2,299 युआन (लगभग 26,479 रुपये) में लाया गया है।
 

Vivo Y200t Specifications, features

Vivo Y200t में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि FHD+ रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। जैसाकि हमने बताया इस फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर लगा है। मैक्सिमम रैम 12 GB जीबी तक है। स्‍टोरेज 512 GB तक है।

Vivo Y200t Camera

Vivo Y200t में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vivo Y200t Battery

Vivo Y200t फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी मदद से आप फोन में प्राइवेसी को बनाए रख सकते हैं।  


Vivo Y200 GT Specifications, features

Vivo Y200 GT में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह 1.5K रेजॉलूशन पेश करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। Y200t GT में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर लगा है। मैक्सिमम रैम 12 जीबी तक है।

Vivo Y200 GT Battery

Vivo Y200 GT फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा इस डिवाइस में है, जिससे आप  

Vivo Y200 GT Camera

Vivo Y200 GT में भी 50 एमपी का मेन सेंसर है साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ लेंस दिया गया है। इस फोन में भी आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है।  दोनों ही वीवो फोन लेटेस्‍ट Android 14 पर चलते हैं, जिन पर OriginOS 4 की लेयर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते हों
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  3. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  2. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  4. अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट
  5. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
  6. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
  7. Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!
  8. 200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  9. Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
  10. Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.