Vivo Y200 5G के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 23 अक्टूबर को भारत में देगा दस्तक

Vivo Y200 5G के केवल एक वेरिएंट - 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आने का दावा किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 21,999 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 21:47 IST
ख़ास बातें
  • 23 अक्टूबर को लॉन्च होगा Vivo Y200 5G स्मार्टफोन
  • लीक के अनुसार इसकी कीमत 21,999 रुपये होगी
  • 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है स्मार्टफोन
Vivo Y200 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए सुर्खियों में बना हुआ था और हाल ही में वीवो ने खुद एक पोस्टर के जरिए इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की थी। बता दें कि स्मार्टफोन भारत में 23 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। फिलहाल इसके डिजाइन के अलावा ज्यादा कुछ लोगों के साथ शेयर नहीं किया गया है, लेकिन एक लेटेस्ट लीक में इस अपकमिंग Vivo फोन की कीमत का खुलासा किया गया है।

Appuals नाम से एक वेबसाइट ने Vivo Y200 5G की कीमत को लीक किया है। अपने सोर्स का हवाला देते हुए वेबसाइट ने दावा किया है कि Vivo Y200 5G केवल एक वेरिएंट - 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आएगा, जिसकी भारत में कीमत 21,999 रुपये होगी।
Advertisement
 

इसके अलावा, एक आधिकारिक पोस्टर लगने वाली तस्वीर भी शेयर की है, जिससे पता चलता है कि इस फोन के साथ कुछ लॉन्च ऑफर्स भी मिलने वाले हैं। इनमें कुछ प्रमुख बैंक के कार्ड के जरिए EMI पर फोन खरीदने पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक वैध होगा। इसके अलावा, कंपनी Vivo V-Shield प्लान पर 40% की छूट भी देगी।

पिछली कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Y200 5G में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस शामिल होगा। Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर मिलने की खबर है। फोन कथित तौर पर Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलेगा।
Advertisement

बैटरी बैकअप को लेकर रिपोर्ट है कि इसमें 4,800mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसकी मोटाई 7.96 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम बताया गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.