Vivo Y19s 5G vs iQOO Z10 Lite 5G vs Moto G45 5G: 12 हजार में कौन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Vivo Y19s 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z10 Lite 5G और Moto G45 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y19s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • iQOO Z10 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Moto G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जनरेशन 3 चिपसेट दिया गया है।

Vivo Y19s 5G vs iQOO Z10 Lite 5G vs Moto G45 5G

Photo Credit: Vivo/iQOO/Motorola

Vivo ने हाल ही में अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Vivo Y19s 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z10 Lite 5G और Moto G45 से हो रहा है। Vivo Y19s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। वहीं Moto G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जनरेशन 3 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Vivo Y19s 5G, iQOO Z10 Lite 5G और Moto G45 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत

Vivo Y19s 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं Moto G45 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

Advertisement

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Vivo Y19s 5G में 6.74 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस है। जबकि Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

कैमरा सेटअप

Vivo Y19s 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Moto G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Vivo Y19s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि iQOO Z10 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Moto G45 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जनरेशन 3 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo Y19s 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर चलता है। जबकि Moto G45 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

रैम और स्टोरेज

Vivo Y19s 5G में 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। जबकि iQOO Z10 Lite 5G में 4GB या 6GB या 8GB LPDDR4x RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज है। वहीं Moto G45 5G में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Vivo Y19s 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10 Lite 5G में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी आती है। जबकि Moto G45 5G में 5000mAh की बैटरी है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.