Vivo Y19 भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस

Vivo Y19 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Vivo Y19 Price in India और वीवो वाई19 स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2019 11:15 IST
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वीवो वाई19 में
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है Vivo Y19 में
  • Amazon, Flipkart, Paytm और Tata Cliq पर वीवो वाई19 की बिक्री 20 नवंबर से

Vivo Y19 Specifications: वीवो वाई19 में है तीन रियर कैमरे

Vivo Y19 Launched In India: वीवो वाई19 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को इस माह के शुरुआत में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo Y19 में वाटरड्रॉप-नॉच और फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। वीवो वाई19 के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट बैक फिनिश है। अन्य बजट मॉडल की तरह Vivo के इस स्मार्टफोन में भी सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। चीनी मार्केट में Vivo Y19 स्मार्टफोन Vivo Y5s नाम से मिलता है। आइए अब आपको Vivo Y19 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Vivo Y19 Price in India, लॉन्च ऑफर्स

वीवो वाई19 की भारत में कीमत 13,990 रुपये तय की गई है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Vivo Y19 ऑफलाइन रिटेलर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है लेकिन ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart, Paytm और Tata Cliq पर वीवो वाई19 की बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं, मैगनेटिक ब्लैक और स्प्रिंग व्हाइट।
 

Vivo Y19 Launched: वीवो वाई19 के पिछले हिस्से में हैं तीन रियर कैमरे

Vivo Y19 के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो HDFC और ICICI Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा वीवो ने बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी पेपर फाइनेंस की तरफ से ज़ीरो डाउन पेमेंट स्कीम की भी घोषणा की है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए 12 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। Reliance Jio की तरफ से 6,000 रुपये के फायदे भी मिलेंगे।
 

Vivo Y19 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो वाई19 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

गेमिंग अनुभव को एन्हांस करने के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी मिलेगा। वीवो वाई19 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.78 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/ 2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वीवो वाई19 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल है। Vivo Y19 की लंबाई-चौड़ाई 162.15×76.47×8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.