Vivo Y12s के स्पेसिफिकेशन आए सामने, Google Play Console पर लिस्ट होने की खबर

लिस्टिंग के मुताबिक, यह Vivo Y12s डिवाइस मीडियाटेक MT6765 से लैस होगा, जो कि हीलियो पी35 प्रोसेसर है। इसके साथ फोन में 3 जीबी रैम दिया जाएगा। यह फोन एचडी+ डिस्प्ले व 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 300ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 12:23 IST
ख़ास बातें
  • माना जा रहा है कि Vivo Y12s फोन का मॉडल नंबर V2026 है
  • कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो चुका है यह फोन
  • वीवो वाई12एस में मिल सकता है 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

माना जा रहा है कि Vivo Y12s फोन Vivo Y12 का ही एक वेरिएंट होगा

Vivo Y12s स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2026 के साथ एक स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है, कथित रूप से कहा जा रहा है कि इस फोन का नाम वीवो वाई12एस होगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस होगा। Vivo ने इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जुलाई में एक और फोन Vivo Y12 (2020) मोनिकर के साथ गूगल प्ले कॉन्सोल पर लिस्ट हुआ था। वीवो वाई12एस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Vivo Y12 का ही एक वेरिएंट होगा, जो कि पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।

Google Play Console लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91mobiles द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसके अनुसार एक स्मार्टफोन साइट पर V2026 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। कहा जा रहा है कि यह फोन Vivo Y12s होगा, जो कि हार्डवेयर के लिहाज़ से मिड-लेवल हैंडसेट होगा। कथित रूप से यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट परह लिस्ट हो चुका है, जिसमें Indonesia Telecom certification, Russian EEC certification, Indonesia की TKDN और China Quality Certification (CQC) आदि शामिल हैं। लेटेस्ट गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 

Vivo Y12s specifications

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के मुताबिक, यह डिवाइस मीडियाटेक MT6765 से लैस होगा, जो कि हीलियो पी35 प्रोसेसर है। इसके साथ फोन में 3 जीबी रैम दिया जाएगा। यह फोन एचडी+ डिस्प्ले व 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 300ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ लिस्ट है। इस फोन के डिस्प्ले में सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन प्री-इंस्टॉल एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। इसके अलावा, CQC लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 10 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।

आपको बता दें, जुलाई महीने में एक फोन Vivo Y12 (2020) मोनिकर के साथ गूगल प्ले कॉन्सोल पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 10 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 4 जीबी रैम दिया जाएगा। Vivo ने Vivo Y12 स्मार्टफोन को पिछले साल जून में लॉन्च किया था, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम से लैस था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y12s, Vivo Y12s specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.