Vivo Y11 और Vivo Y50 हुए सस्ते, जानें इनके नए दाम

Vivo Y11 को कंपनी द्वारा पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। फोन एकमात्र 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। अब फोन की कीमत को घटा कर 9,490 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2020 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y11 की अब भारत में कीमत 9,490 रुपये है
  • 16,490 रुपये में ऑनलाइन बेचा जा रहा है Vivo Y50 स्मार्टफोन
  • दोनों स्मार्टफोन नई कीमत के साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

Vivo Y11 की भारत में कीमत 9,490 रुपये है

Vivo Y11 और Vivo Y50 की कीमत में कटौती हुई है। दोनों फोन भारत में अलग-अलग समय में लॉन्च किए गए थे। जहां एक ओर वीवो वाई11 कंपनी की बजट पेशकश है और पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था, वहीं, वीवो वाई50 कंपनी की ओर से मिड-रेंज पेशकश थी, जिसे इस साल जून में लॉन्च किया गया था। Vivo Y50 की कीमत में सितंबर महीने में भी कटौती हुई थी, जिसके बाद स्मार्टफोन 1,000 रुपये सस्ता हो गया था, लेकिन Vivo Y11 की कीमत को कंपनी की ओर से पहली बार कम किया गया है।
 

Vivo Y11, Vivo Y50 price cut in India

जैसा कि हमने बताया कि Vivo Y11 को कंपनी द्वारा पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। फोन एकमात्र 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। अब फोन की कीमत को घटा कर 9,490 रुपये कर दिया गया है। यह कीमत फ्लिपकार्ट और अमेज़न में भी अपडेट कर दी गई है। वहीं, Vivo Y50 को इस साल जून में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती भी की गई थी। अब फोन की कीमत को दूसरी बार कम किया गया है, जिसके बाद आप इसे एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,490 रुपये में खरीद सकते हैं। वीवो वाई50 भी फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों ऑनलाइन स्टोर पर नई कीमत के साथ लिस्टेड है।
Advertisement

कीमत में कटौती की यह खबर सबसे पहले Mahesh Telecom द्वारा साझा की गई थी।
 
 

Vivo Y11 specifications

डुअल-सिम वीवो वाई11 एंड्रॉयड आधारित फनटएच ओएस पर चलता है। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Vivo Y11 दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

वीवो वाई11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

Vivo ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
 

Vivo Y50 specifications

वीवो वाई50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। यह एंड्रॉयड आधारित फनटच ओएस पर चलता है। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। आगे की तरफ स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बायीं तरफ होल-पंच होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है।

Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। वीवो वाई50 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.