50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Vivo Y100i Power लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo Y100i Power में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन  1080 x 2388 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100i Power में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y100i Power की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 24,535 रुपये) है।
  • Vivo Y100i Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Vivo Y100i Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने नया Y100-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y100i Power चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y100i Power में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। Vivo Y100i Power में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y100i Power की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y100i Power की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 24,535 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Vivo Y100i Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y100i Power में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन  1080 x 2388 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 पर काम करता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR4x RAM और 512GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 12GB तक रैम वर्चुअल RAM के जरिए बढ़ाई जा सकती है। हीट डिसिपेशन के लिए फोन 639mm2 लिक्विड कूलिंग हीट पाइप और 8736mm ग्रेफाइट शीट से लैस है।

कैमरा सेटअप के मामले में Vivo Y100i Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo के इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.64mm, चौड़ाई 75.8mm, मोटाई 9.1mm और वजन 199.6 ग्राम है। 
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  5. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  6. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  7. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  10. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.