Vivo Y02A Launched : 3GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ वीवो का सस्‍ता स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo Y02A Launched : माना जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन जल्‍द बाकी मार्केट्स में भी दस्‍तक दे सकता है, हालांकि वीवो ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 12:58 IST
ख़ास बातें
  • 3GB रैम और 32GB स्‍टोरेज के साथ आता है Vivo Y02A
  • Vivo Y02A को अभी बांग्‍लादेश में लाया गया है
  • बााकी मार्केट्स में इसकी उपलब्‍धता पर कोई जानकारी नहीं है

Vivo Y02A Launched : इस फोन को कॉस्मिक ग्रे और आर्किड ब्लू जैसे कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: Vivo Bangladesh

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने एक नया एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम है Vivo Y02A, जिसे पड़ोसी देश बांग्‍लादेश में पेश किया गया है। यह स्‍मार्टफोन पिछले साल आए Vivo Y02 के जैसे स्‍पेसिफ‍िकेशंस और डिजाइन के साथ आता है। 3 जीबी रैम, 5000एमएएच बैटरी और मीडियाटेक के हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस वीवो वाई02 ए (Vivo Y02A) में दो कैमरे दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन जल्‍द बाकी मार्केट्स में भी दस्‍तक दे सकता है, हालांकि वीवो ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं बताया है। आइए जानते हैं Vivo Y02A की कीमत और अन्‍य फीचर्स। 
 

Vivo Y02A के प्राइस 

Vivo Y02A के 3GB रैम और 32GB स्‍टोरेज वैरिएंट के दाम 12,499 BDT (लगभग 9,622 रुपये) हैं। इस फोन को कॉस्मिक ग्रे और आर्किड ब्लू जैसे कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। बाकी मार्केट्स में डिवाइस को कबतक लॉन्‍च किया जाएगा, इस बारे में वीवो ने कोई जानकारी अभी नहीं दी है। 
Advertisement
 

Vivo Y02A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Vivo Y02A एक बड़े डिस्‍प्‍ले वाला स्‍मार्टफोन है। फोन में 6.51 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलता है, जबकि रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। वीवो वाई02ए में मीडियाटेक का हीलियो पी35 प्रोसेसर लगाया गया है। वहीं, Y02 जोकि पिछले साल आया था, उसमें हीलियो पी22 प्रोसेसर है। Vivo Y02A में 3जीबी रैम दी गई है। स्‍टोरेज 32 जीबी है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 

बात करें कैमरों की, तो Vivo Y02A में दो कैमरे दिए गए हैं। मेन बैक कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है, जबकि सेल्‍फी कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। बैक साइड में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इस स्‍मार्टफोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का वजन 186 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.