Vivo X90S की लॉन्च तारीख का खुलासा, कैमरा सैंपल हुए जारी

Vivo X90S में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।

Vivo X90S की लॉन्च तारीख का खुलासा, कैमरा सैंपल हुए जारी

Vivo X90S में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Vivo इस वक्त अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X90S पर काम कर रही है।
  • Vivo X90S इस महीने 26 तारीख को चीन में पेश किया जा सकता है।
  • Vivo X90S में Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Vivo इस वक्त अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X90S पर काम कर रही है। हाल ही में आगामी X90S के लाइव शॉट सामने आए हैं। चीनी कंपनी अन्य एक्स-सीरीज स्मार्टफोन के जैसे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस X90S में भी प्रदान कर सकती है। Vivo के वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट स्ट्रेटजी के जीएम Jia Jingdong ने आगामी X90S के लाइव कैमरा शॉट चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर किए हैं। यहां हम आपको वीवो एक्स90एस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Jingdong के अनुसार, पिछले X-सीरीज के स्मार्टफोन्स में दो मेन कलर एक्सप्रेशंस Vivo के विविड कलर और Zeiss के नेचुरल कलर्स की पेश की थी। वीवो के ब्राइट कलर का विजन उस ब्यूटी को कैप्चर करना था जो आंखों से नजर आती है, जबकि Zeiss ने फोटोग्राफी में हाई डेफिनेशन और शार्पनेस के साथ फोकस किया था। अब वीवो के आगामी स्मार्टफोन में "Vivo टेक्सचर कलर" नाम का नया एडिशन शामिल किया गया है जो कि क्लासिक फिल्म कैमरा युग पर बेस्ड है। यूजर्स को रिच कलर्स के साथ फोटो को एक अलग मास्टरपीस बनाने के साथ ज्यादा रियल डेली सीन कैप्चर करने की कैपेसिटी प्रदान करेगा। नए कलर एक्सप्रेशन के रिजल्ट दिखाने के लिए Jingdong ने Vivo X90S के कैमरे सैंपल शेयर किए हैं। उन्होंने यह भी कंफर्म किया है कि Vivo X90S "Qingyang" नाम के एक नए कलर में आएगा।


Vivo X90S की उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X90S इस महीने 26 तारीख को चीन में पेश किया जा सकता है।


Vivo X90S के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि Vivo X90S में Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस Vivo X90 जैसे ही रहने की संभावना है, जिसे पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था।

ऐसे में Vivo X90S में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर काम करेगा।

स्टोरेज के मामले में X90S में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस आगामी फोन में 4,810mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वीवो के नए फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ 1260 x 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X90S, Vivo X90S Specifications, Vivo Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »