120Hz डिस्प्ले के साथ दस्तक देगी Vivo X70 सीरीज़, स्पेसिफिकेशन हुए ऑनलाइन लीक!

Vivo X70 सीरीज़ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेटेस्ट लीक में इस सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। बता दें, कथित रूप से इस सीरीज़ में Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro+ फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Vivo X70, Vivo X70 Pro में मिल सकता है 6.56 इंच का डिस्प्ले
  • वीवो एक्स70 प्रो प्लस सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिेएंट होगा
Vivo X70 सीरीज़ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेटेस्ट लीक में इस सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। बता दें, कथित रूप से इस सीरीज़ में Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे। कुछ समय पहले एक के बाद एक तीनों फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, वहीं अब स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। वीवो एक्स70 फोन इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन हो सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं बाकि दो फोन चार कैमरों के साथ दस्तक दे सकते हैं।

Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ के फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Bald Panda द्वारा लीक की गई है। हालांकि, यह जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है। लीक स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं-
 

Vivo X70 specifications (expected)

लीक के मुताबिक Vivo X70 स्मार्टफोन सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, जिसमें तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। वो हैं ब्लैक, व्हाइट और ऑरोरा। ऑरोरा वेरिएंट में AG फिनिश मिल सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का तीसर कैमरा मौजूद होगा। फोन के सेल्फी कैमरा की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वीवो एक्स 70 फोन में 4400mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 158.5 x 73.4 x 8mm होगा और भार 185 ग्राम होगा।
 

Vivo X70 Pro specifications (expected)

Vivo X70 Pro के डिस्प्ले फीचर वीवो एक्स70 स्मार्टफोन के समान होंगे। हालांकि, यह फोन एक्सिनोस 1080 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। फोन के सेल्फी कैमरा की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वीवो एक्स 70 प्रो फोन में भी 4400mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 160.5 x 75.5 x 7.7 mm होगा और भार 181 ग्राम होगा।
 

Vivo X70 Pro+ specifications (expected)

Vivo X70 Pro+ फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन स्नैपड्रगैन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Samsung GN1 प्राइमरी कैमरा, 482 मेगापिक्सल का IMX598 कैमरा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मौजूद होगा। फोन के सेल्फी कैमरा की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वीवो एक्स 70 प्रो फोन में भी 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 55W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 50 वॉट वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 165 x 75.5 x 9mm होगा, लेकिन भार की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। साथ ही
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Elegant design, IP68 rating
  • Sharp 120Hz display
  • Excellent video stabilisation
  • Good low-light camera quality
  • Good battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Telephoto performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.