Vivo X70 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, फोन में हो सकता है 6.5 इंच कर्व डिस्प्ले

Vivo X70 Pro के आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro Android 11 OS के सपोर्ट के साथ आ सकता है।
  • स्मार्टफोन 160.4x75.5x7.7 mm साइज का हो सकता है।
  • Vivo X70 सीरीज़ के सितंबर में आने की उम्मीद है।

Vivo X70 Pro के रेंडर में सेल्फी कैमरा सेंट्रल होल-पंच कटआउट डिजाइन में दिखाया गया है।

Vivo X70 Pro के आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Vivo X70 सीरीज़ के सितंबर में आने की उम्मीद है। हालांकि, स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Vivo X70 Pro को Google Play कंसोल लिस्टिंग पर भी देखा गया था जो कुछ डिज़ाइन डीटेल्स के साथ स्मार्टफोन की प्रमुख स्पेसिफिकेश पर भी संकेत देता है। Vivo X70 सीरीज़ में तीन मॉडल होने की उम्मीद है - Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro+

जाने माने टिपस्टर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने 91Mobiles के साथ, आगामी Vivo X70 Pro के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर शेयर किए हैं। Vivo स्मार्टफोन 6.5 इंच के डिस्प्ले में एक पतली चिन व कर्व किनारों के साथ सेंटर में एक होल-पंच कटआउट के डिजाइन में आएगा। नीचे की तरफ, रेंडरर्स में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और एक सिम ट्रे दिखाई दे रही है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर दिखाई दे रहे हैं।

Vivo X70 Pro का पिछला हिस्सा एक आयताकार क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ एक ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ दिखाई देता है। यह दिखाया गया है कि इसमें Zeiss- ब्रांडेड कैमरा सेंसर हैं। कैमरा मॉड्यूल भी बॉडी से थोड़ा बाहर निकलता दिखता है। रेंडरर्स में ऐन्टेना बैंड के साथ एक एल्युमिनियम फ्रेम दिखाया गया है। रेंडरर्स में ब्लू कलर ऑप्शन दिखाई दे रहा है लेकिन लॉन्च के समय स्मार्टफोन ज्यादा कलर ऑप्शन में आ सकता है।
टिपस्टर ने यह भी बताया है कि स्मार्टफोन 160.4x75.5x7.7 mm (कैमरा बम्प के साथ 10 mm) साइज का हो सकता है।
Advertisement

कुछ समय पहले की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Play कंसोल लिस्टिंग पर Vivo X70 Pro को इसके मॉडल नंबर V2105 के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो स्मार्टफोन में 1,080x2,376 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। यह MediaTek Dimensity 1200 SoC से लैस हो सकता है जिसे 8GB RAM के साथ पेअर किया जा सकता है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह Android 11 OS के सपोर्ट के साथ आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.