Vivo X60 5G सीरीज़ Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ इस दिन होगी लॉन्च

Vivo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्टर साझा किया है, जिसमें आगामी Vivo X60 सीरीज़ को टीज़ किया गया है। यह फोन अल्ट्रा-स्टेबल माइक्रो-हेडड कैमरा सेंसर से फीचर होगा। वीवो का कहना है कि कैमरा सेटअप जर्मन ऑप्टिकल कंपनी Zeiss के साथ मिलकर डेवलप किया गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 5G में मिलेगा Night Vision 2.0 कैमरा मोड
  • इस सीरीज़ के दो फोन होंगे Vivo X60 और Vivo X60 Pro
  • यह फोन अल्ट्रा-स्टेबल माइक्रो-हेडड कैमरा सेंसर से फीचर होगा

Vivo X60 5G फोन की कीमत CNY 3,500 (लगभग 39,400 रुपये) हो सकती है

Vivo X60 5G सीरीज़ की लॉन्च तारीख का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया गया है, यह सीरीज़ 29 दिसबंर को लॉन्च होगी। Vivo ने इस आगामी सीरीज़ के स्मार्टफोन का पोस्टर चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किया है, जहां फोन का रियर पैनल देखने को मिला है। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Vivo X60 और Vivo X60 Pro हो सकते हैं। वीवो एक्स60 सीरीज़ नए Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस होगी। इसके अलावा इस सीरीज़ के स्मार्टफोन में नाइट विज़न 2.0 कैमरा मोड भी दिया जाएगा, जिसका जिक्र साझा किए पोस्टर में किया गया है।

Vivo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्टर साझा किया है, जिसमें आगामी Vivo X60 सीरीज़ को टीज़ किया गया है। यह फोन अल्ट्रा-स्टेबल माइक्रो-हेडड कैमरा सेंसर से फीचर होगा। वीवो का कहना है कि कैमरा सेटअप जर्मन ऑप्टिकल कंपनी Zeiss के साथ मिलकर डेवलप किया गया है।

साझा किए पोस्टर में वीवो एक्स60 5जी फोन का बैक पैनल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखने को मिला है। तस्वीर में देख सकते हैं कि वीवो एक्स60 प्रो 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि वीवो एक्स60 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा, इस सीरीज़ का तीसरा फोन Vivo X60s 5G हो सकता है, यह फोन इसी नाम के साथ जुलाई में Bluetooth SIG पर लिस्ट हुआ था।

यह सीरीज़ Samsung के ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 1080 प्रोसेसर से लैस होगी। इसे 5nm EUV प्रोसेस-बेस्ड चिप के रूप में पेश किया है, जो कि 5जी सपोर्ट के साथ आती है। इसे दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी द्वारा पेश किया गया था। यह 4+3+1 कोर कॉन्फिग्रेशन के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और यह हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तक को सपोर्ट करता है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि किस फोन को इस नए प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
Advertisement

टिप्सटर ने अटकलें लगाई है कि वीवो फोन की कीमत CNY 3,500 (लगभग 39,400 रुपये) हो सकती है। फिलहाल, वीवो ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि वीवो एक्स60 5जी सीरीज़ चीन से बाहर लॉन्च होगी या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.