इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है
हाल ही में Vivo X500 सीरीज को चीन में पेश किया गया है
Photo Credit: Vivo
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X500 Ultra के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह Vivo X300 Ultra की जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo के आगामी 'अल्ट्रा फ्लैगशिप' स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने इस डिवाइस के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह Vivo X500 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है।
Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि Vivo की S-सीरीज के नए स्मार्टफोन की टेस्टिंग 68 मेगापिक्सल के Sony IMX05A कैमरा के साथ की जा रही है। यह Vivo X500s हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Vivo X500 Ultra के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट में 5 GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर्स हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च किया गया है। भारत में नवंबर में इन स्मार्टफोन्स को पेश किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लॉन्च की कम संभावना है। Vivo X500 के चाइनीज वेरिएंट में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।