Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग

Vivo X500 सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2026 18:04 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max हैं
  • Vivo X500 सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया गया था
  • भारत में यह स्मार्टफोन सीरीज इस महीने लॉन्च की जा सकती है

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। 

भारत में Vivo X500 सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने देश में इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज को लीक किया है। Vivo X500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,20,000 रुपये, Vivo X500 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का लगभग 1,50,000 रुपये और Vivo X500 Pro Max के समान कन्फिग्रेशन वाले वेरिएंट का लगभग 1,60,000 रुपये का हो सकता है। Vivo X500 Pro Max के 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को लगभग 1,80,000 रुपये और इस स्मार्टफोन के 'मास्टर सेट' एडिशन को लगभग 2,30,000 रुपये में लाया जा सकता है। 

Advertisement

Vivo X500 के लिए रेड और ब्लैक और Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max के लिए ऑरेंज और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया गया है। Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  3. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  4. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  6. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  8. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  9. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  10. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.