Octa-Core प्रोसेसर वाला Vivo X5Pro लॉन्च, कीमत 27,980 रुपये

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 22 जुलाई 2015 16:48 IST
वीवो (Vivo) कंपनी ने अपना एक्स5प्रो (X5Pro) स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। 27,980 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन बाजार में 15 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि इस हैंडसेट को मई महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के मौके पर Vivo ने अपने दो और हैंडसेट की कीमत का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि वीवो वी1 (Vivo V1) और वीवो वी1 मैक्स (Vivo V1 Max) स्मार्टफोन क्रमशः 17,980 और 21,980 रुपये में मिलेंगे।

वीवो एक्स5प्रो (Vivo X5Pro) एक डुअल सिम फोन है। डिवाइस में आई स्कैनर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके जरिए डिवाइस को अनलॉक किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल हैंडसेट पर सेव किए हुए जरूरी इंफॉर्मेशन को लॉक करने के लिए भी किया जा सकता है। अफसोस की बात है कि भारत में लॉन्च किया गया मॉडल इस फीचर के साथ नहीं आएगा। Vivo X5Pro की एक और खूबी इसका 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो एक साथ कई इमेज को जोड़कर 32 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला आउटपुट देता है। इस स्लिम स्मार्टफोन की चौड़ाई 6.44mm है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Vivo X5Pro स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Funtouch OS 3.0 UI का इस्तेमाल किया गया है, जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर बेस्ड है। Vivo का Funtouch UI को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo और Xiaomi ने भी ColorOS व MIUI के जरिए ऐसा ही किया है। हैंडसेट में 5.2 इंच का Amoled फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है, जिसमें 2.5D ग्लास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है।



Vivo X5Pro स्मार्टफोन भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों 4G LTE बैंड (TDD-LTE B40 2300MHz और FDD-LTE B3 1800MHz) को सपोर्ट करता है। इसमें 64-bit octa-core Qualcomm Snapdragon 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)। बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Adreno 405 GPU मौजूद है। हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

X5Pro में नैनो-सिम और माइक्रो-सिम कार्ड स्लॉट मौजूद हैं। दोनों ही स्लॉट 4G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। यूजर दूसरे सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी कर सकते हैं। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ f/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 2450mAh की बैटरी है और इसका डाइमेंशन 147.90x73.45x6.44mm है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.