Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत

Vivo X300s लॉन्च हो गया है, जिसमें 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी और Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300s में 200MP कैमरा और Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट
  • 7100mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग दिया गया है
  • इसमें G2 टेलीफोटो एक्सेसरी से 200mm पोर्ट्रेट वीडियो सपोर्ट मिलता है

Vivo X300s में G2 टेलीफोटो एक्सेसरी से 200mm पोर्ट्रेट वीडियो सपोर्ट मिलता

Photo Credit: Vivo

Vivo X300s को कंपनी ने चीन में आयोजित स्प्रिंग लॉन्च इवेंट में पेश कर दिया है। यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और कंपनी के V3+ इमेजिंग चिप के साथ आता है। इसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo X300s price

कीमत की बात करें तो Vivo X300s के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 68,400 रुपये) रखी गई है। वहीं 16GB + 512GB वेरिएंट 5,499 युआन और 5,999 युआन में आता है, जबकि 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन (लगभग 95,700 रुपये) है। यह फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 3 अप्रैल से चीन में शुरू होगी।

Vivo X300s specifications

Vivo X300s में 6.78-इंच (2800×1260 पिक्सल) 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4500 nits तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग और DC-लाइक डिमिंग का भी सपोर्ट है। फोन में Armor Glass प्रोटेक्शन और 8T LTPO टेक्नोलॉजी दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Dimensity 9500 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G1 Ultra MC12 GPU मिलता है। यह स्मार्टफोन 12GB और 16GB LPDDR5X RAM और 256GB से लेकर 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 7100mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Fi ऑडियो का सपोर्ट मिलता है।

Advertisement

कैमरा सेक्शन में फोन में 200MP का Samsung HPB प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP LYTIA 602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (OIS के साथ) दिया गया है। इसके अलावा इसमें Zeiss ऑप्टिक्स और V3+ इमेजिंग चिप का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Vivo X300s में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और पानी से सुरक्षित रहता है। फोन की मोटाई 8mm और वजन 217 ग्राम है।

Vivo G2 Teleconverter Kit को अलग से खरीदना होगा
Photo Credit: Vivo

Advertisement

Vivo G2 Teleconverter

इवेंट के दौरान कंपनी ने G2 टेलीफोटो एक्सेसरी भी पेश की, जिसे खासतौर पर मोबाइल फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Vivo G2 Teleconverter का वजन करीब 153 ग्राम है और इसकी लंबाई 96mm है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 15-एलिमेंट ऑप्टिकल स्ट्रक्चर दिया गया है, जो Zeiss APO स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। यह एक्सेसरी 200mm पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ऑप्टिमाइज की गई है, जिससे यूजर्स को ज्यादा क्लोज और डिटेल्ड शॉट्स लेने में मदद मिलती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.