दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!

Vivo X300 Ultra को MWC 2026 में पेश किया गया है। इसमें 200MP कैमरा, Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर और SmallRig कैमरा केज जैसे एक्सेसरी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 18:31 IST
ख़ास बातें
  • डुअल 200MP कैमरा और Zeiss APO सपोर्ट
  • 400mm टेलीफोटो एक्सटेंडर से करीब 8x जूम
  • SmallRig कैमरा केज से प्रो लेवल शूटिंग सेटअप

MWC 2026 में पेश हुआ Vivo X300 Ultra कैमरा सेटअप

MWC 2026 में Vivo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन X300 Ultra को पेश किया है, जो खास तौर पर प्रो फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। कंपनी ने इस फोन के साथ दो एक्सेसरी भी दिखाईं, जिनमें SmallRig का वीडियो केज और 400mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर लेंस शामिल हैं। X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल Sony LYT 901 मेन कैमरा दिया जा सकता है, जो 1 by 1.12 इंच सेंसर और 35mm फोकल लेंथ के साथ आएगा। इसके साथ 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85mm फोकल लेंथ पर मिल सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है।

Vivo ने ज्यादा डिटेल स्पेसिफिकेशन शेयर किए बिना MWC 2026 में X300 Ultra को पेश किया। Vivo का कहना है कि X300 Ultra में 200MP का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा, जैसा कि X300 Pro में दिया गया था। इसके साथ 4K 120fps Dolby Vision HDR रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना जताई गई है। प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी फुल लॉन्च के समय सामने आ सकती है।

सबसे ज्यादा ध्यान फोन के साथ पेश किए गए Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra 400mm इक्विवेलेंट लेंस ने खींचा। कंपनी के अनुसार, यह नेटिव फील्ड ऑफ व्यू की तुलना में करीब आठ गुना ऑप्टिकल जूम ऑफर कर सकता है और हाई क्वालिटी डिजिटल जूम के साथ इसे और बढ़ाया जा सकता है। इसमें गिम्बल ग्रेड ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और मोशन ट्रैकिंग फोकस टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

इसके अलावा, एक्सेसरी ब्रांड SmallRig के साथ मिलकर एक प्रो ग्रेड कैमरा केज डिजाइन किया गया है। यह एक्सपैंडेबल है और इसमें कई कोल्ड शू माउंट्स व क्विक रिलीज पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स हैंडल, लाइट और माइक्रोफोन जैसे एक्सेसरी जोड़ सकें। इसमें फिजिकल शटर और जूम कंट्रोल बटन के साथ मल्टी लेवल कूलिंग फैन भी शामिल है। साथ ही एक्सटर्नल लेंस एक्सपैंशन फ्रेम भी दिया गया है, जो टेलीफोटो एक्सटेंडर को सपोर्ट करता है।

यह डिवाइस Mobile World Congress 2026, बार्सिलोना में शोकेस की गई है। कंपनी ने संकेत दिया है कि X300 Ultra को इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि किन देशों में और किस कीमत पर, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। यूरोप में X300 Pro की कीमत करीब 1400 यूरो रही है, ऐसे में इस मॉडल की कीमत भी प्रीमियम रेंज में रहने की संभावना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.