Vivo X300 Pro Mini होगा 7,000mAh बैटरी, फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश, लीक में हुआ खुलासा

Vivo जल्द ही अपने आगामी फोन Vivo X300 Pro Mini को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2025 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Pro Mini अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Vivo X300 Pro Mini में 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
  • Vivo X300 Pro Mini में 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Vivo X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo जल्द ही अपने आगामी फोन Vivo X300 Pro Mini को पेश करने वाला है जो कि एक दमदार कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर एंट्री करेगा। नई लीक से अब इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo X300 Pro Mini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X300 Pro Mini कब होगा पेश


Vivo X300 Pro Mini की लॉन्च की तारीख कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन Vivo के सामान्य शेड्यूल के आधार पर यह अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। 


Vivo X300 Pro Mini Specifications (Expected)


टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Vivo X300 Pro Mini में सिमेट्रिकल बेजेल के साथ 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी। इसमें बीते साल आए X200 Pro Mini की तरह सामान्य डिजाइन के साथ कर्व्ड कॉर्नर नहीं होंगे। बैटरी की बात करें तो X300 Pro Mini में 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। जबकि X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई थी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह X200 Pro Mini जैसा ही होगा। इसमें फिर से एक पेरिस्कोप जूम कैमरा शामिल होगा। इस फोन में बड़ा बदलाव फिंगरप्रिंट स्कैनर है, क्योंकि X300 Pro Mini में ऑप्टिकल अंडर डिस्प्ले स्कैनर के बजाय अल्ट्रासोनिक स्कैनर मिलने की उम्मीद है, जिससे एक्यूरेसी और स्पीड में सुधार होगा। पहले आई लीक में नए 6.3 इंच के वीवो फोन में 7,000mAh की बैटरी होने का सुझाव दिया गया था। एक पुरानी रिपोर्ट में X300 Pro Mini में बैटरी अपग्रेड का भी सुझाव दिया गया था।


Advertisement
Vivo X200 Pro Mini Specifications


Vivo X200 Pro Mini बाजार में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसरट से लैस है। X200 Pro Mini में 16GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। X200 Pro Mini के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 का मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.