7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा

Vivo का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त गजब डील मिल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2026 08:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X300 में 6040mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo X300 में 200 मेगापिक्सल का HPB प्राइमरी कैमरा है।

Vivo X300 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त गजब डील मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला वीवो फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसके अलावा 6040mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर वाले इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Vivo X300 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 Price & Offers

Vivo X300 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई, एचडीएफसी या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 55,600 रुपये तक अतिरिक्त कीमत में कटौती हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Vivo X300 Features & Specifications

Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक सिंगल प्वाइंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 6040mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का JN1 वाइड एंगल कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 150.57 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.