Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo X300 FE लॉन्च किया, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2026 08:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 FE में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 5G में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • iPhone 17 में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17

Photo Credit: Vivo/Samsung/Apple

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo X300 FE लॉन्च किया, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 से हो रही है। Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 में एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर मिलता है। जबकि iPhone 17 में Apple A19 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Vivo X300 FE, Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17

कीमत

Vivo X300 FE के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। जबकि iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है।

डिस्प्ले

Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1216×2640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz  रिफ्रेश रेट है। जबकि iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz  रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S26 में एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iPhone 17 में Apple A19 प्रोसेसर मिलता है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo X300 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy S26 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर चलता है। जबकि iPhone 17 आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Vivo X300 FE के रियर में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। वहीं iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

Vivo X300 FE में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। जबकि iPhone 17 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी

Vivo X300 FE में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Samsung Galaxy S26 5G में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। जबकि iPhone 17 में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

डाइमेंशन

Vivo X300 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.76 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 191 ग्राम है। वहीं Samsung Galaxy S26 5G की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है। जबकि iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

Vivo X300 FE की कीमत कितनी है?

Vivo X300 FE के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S26 की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है।

iPhone 17 की कीमत कितनी है?

iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है।

Vivo X300 FE में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo X300 FE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy S26 में एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 17 में कौन सा प्रोसेसर है?

iPhone 17 में Apple A19 प्रोसेसर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  2. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  3. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  4. Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  3. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. EV मार्केट में झटका लगने से Honda को 70 वर्षों में पहली बार हुआ नुकसान 
  5. Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
  6. चांद से टकराया था 260km चौड़ा एस्टरॉयड! बनाया 2500 किलोमीटर का गड्ढा ...
  7. अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
  8. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
  9. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.