Vivo X21 UD स्मार्टफोन 29 मई को आ सकता है भारत

Vivo X21 UD स्मार्टफोन कंपनी का भारत में लॉन्च होने वाला अगला हैंडसेट हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने एक लॉन्च का इनवाइट भेजा है, जो 29 मई को तय है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 14 मई 2018 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X21 UD स्मार्टफोन जल्द दे सकता है भारत में दस्तक
  • चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने एक लॉन्च का इनवाइट भेजा है
  • Honor 10 और OnePlus 6 को टक्कर देगा फोन

Vivo X21 UD

Vivo X21 UD स्मार्टफोन कंपनी का भारत में लॉन्च होने वाला अगला हैंडसेट हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने एक लॉन्च का इनवाइट भेजा है, जो 29 मई को तय है। महीने की शुरुआत में वीवो ने Vivo X21 UD को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध करवाया था। फोन चीन में भी दस्तक दे चुका है। Vivo X21 UD की ख़ासियत है इसका अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। यानी, इसमें फिज़िकल बटन का होना तय माना जा रहा है। यूज़र को सर्कुलर टच में डिस्प्ले के सहारे ही अनलॉक करने की सुविधा रहेगी। ध्यान रहे, यह उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से है, जिसमें गूगल ने एंड्रॉयड पी बीटा अपडेट की सुविधा दी है।

वीवो की ओर से भेजे गए इनवाइट में बड़ा सा X दिख रहा है, जो इसके भारत में एक्स सीरीज़ की दस्तक का इशारा देता है। Vivo X21 UD,  X20 Plus UD के बाद कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है, जो इन डिस्प्ले सेंसर लेकर आया है।  संभव है, वीवो X20 Plus UD को ही भारत उतारे, जो अभी चीन में ही बिकता है। Vivo X21 UD एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। कीमत के मामले में Vivo X21 UD 3,598 चीनी युआन (37,100 रुपये) कीमत वाला है। भारत में यह फोन  Honor 10 और OnePlus 6 को टक्कर देगा, जिनकी एंट्री जल्द होने वाली है।
Advertisement
 


 Vivo X21 UD यूडी एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के शीर्ष पर दिए गए फन टच ओएस 4.0 को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 6.28 इंच फुल-एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080×2280 के पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होकर आता है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम।
Advertisement

एक्स 21 यूडी फोन में 12 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर रियर में दिया गया है। फोन के पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश भी शामिल है। फ्रंट पर 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह फोन 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 4 जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी 2.0 ओटीजी सपोर्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल है। फोन 3200 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसका आकार 154.5×74.8×7.4 मिमी है और 156.2 ग्राम वज़न है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.