Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra: सस्ते में Vivo X200 Ultra दे रहा Xiaomi 15 Ultra को कितनी टक्कर?

दोनों ही फोन में टॉप क्लास कैमरा, चमचमाते डिस्प्ले, और धांसू प्रोसेसर के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2025 17:58 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन एडवांस्ड फीचर्स से लैस होकर आते हैं।
  • दोनों ही फोन में टॉप क्लास कैमरा, चमचमाते डिस्प्ले, और धांसू प्रोसेसर हैं
  • दोनों ही फोन में सीपीयू-जीपीयू एक जैसे ही हैं।

Vivo X200 Ultra और Xiaomi 15 Ultra, दोनों ही धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं।

Vivo X200 Ultra और Xiaomi 15 Ultra, दोनों ही धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं। दोनों ही फोन एडवांस्ड फीचर्स से लैस होकर आते हैं। दोनों ही फोन में टॉप क्लास कैमरा, चमचमाते डिस्प्ले, और धांसू प्रोसेसर के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। लेकिन दोनों की कीमत में अंतर है। इसलिए यहां पर तुलना करना जरूरी हो जाता है कि किस प्राइस में कौन सा फोन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी दे रहा है। आइए जानते हैं Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra में कौन है सबसे ज्यादा एड्वांस्ड एंड्रॉयड फोन! 

Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra Design, Display
Vivo X200 Ultra में थोड़ा बड़ा 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4500 निट्स की ब्राइटनेस है। फोन 510ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें Dolby Vision, HDR Vivid, और 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।  

Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक क्वाड कर्व्ड पैनल है। इस फोन में कंपनी ने 552 ppi पिक्सल डेंसिटी दी है जो बेहतरीन विजुअल्स पैदा करती है। 

ब्राइटनेस और स्क्रीन एरिया के मामले में वीवो का फोन आगे निकल जाता है। साथ ही इसकी IP69 रेटिंग इसे ज्यादा मजबूत बनाती है। 
Advertisement

Camera
Vivo X200 Ultra में 50+50+200MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
Advertisement

Xiaomi 15 Ultra में 50+50+200MP+50MP कैमरा सेटअप है। फोन में 1.0″ टाइप 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें दो टेलीफोटो का लेंस मिलते हैं। साथ में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस आता है जो 4.3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

सेल्फी के मामले में वीवो का फोन आगे साबित होता है। जबकि शाओमी के फोन में रियर में कैमरा कंट्रोल ज्यादा मिल जाता है। यह क्रिएटिव यूजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। 
Advertisement

Processor
Vivo X200 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। यह फोन OriginOS 5 पर रन करता है। 
Advertisement

Xiaomi 15 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। फोन HyperOS 2 पर रन करता है। 

दोनों ही फोन में सीपीयू जीपीयू एक जैसे ही हैं। लेकिन शाओमी ने 4 बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स देने का वादा किया है। इसलिए फोन ज्यादा लंबे समय तक अपडेटेड रह सकता है। 

Battery
Vivo X200 Ultra में 6,000mAh की बैटरी लगी है। यह एक दिन से ज्यादा समय तक चलने का दावा करता है। फोन में 90W सुपरफास्ट चार्जिंग आती है और 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। 

शाओमी 15 अल्ट्रा में भी 6,000mAh की बैटरी है, लेकिन यह सिर्फ चीनी मार्केट में आता है। ग्लोबल मॉडल में फोन के अंदर 5410mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन भी 90W चार्जिंग के साथ आता है। जबकि फोन 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

कैपिसिटी के मामले में वीवो का फोन आगे निकल जाता है लेकिन वायरलेस फास्ट चार्जिंग में शाओमी बाजी मार लेता है। 

Price
चीन में Vivo X200 Ultra के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,500 रुपये) है। वहीं, Xiaomi 15 Ultra की कीमत 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के लिए 1,09,999 रुपये है। 

Vivo X200 Ultra में यूजर को ज्यादा मजबूती मिलती है, बैटरी लाइफ थोड़ी ज्यादा है, और कैमरा स्टेबलाइजेशन भी है। यह फोन कम दाम में वैल्यू फीचर्स लेकर आता है। वहीं, शाओमी का फोन महंगा होकर भी कीमत के साथ न्याय करता है। फोन में जबरदस्त कैमरा क्षमता है। ज्यादा फास्ट वायरलेस चार्जिंग है। लम्बे समय तक एंड्रॉयड अपडेट्स हैं। यह क्रिएटिव यूजर्स को ज्यादा लुभाता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica-camera-inspired design can turn heads
  • Excellent and bright display with Dolby Vision support
  • Superb camera setup and class-leading periscope output
  • Top-notch performance
  • The Photography Kit is an add-on for enthusiasts (sold separetly)
  • Bad
  • Expensive
  • AI features can be improved
  • Selfie camera is not flagship-grade
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  5. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  6. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  7. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  9. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  10. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.