Vivo X200 Ultra में मिलेगा 200MP पेरीस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, जानें सबकुछ

Vivo बाजार में 14 अक्टूबर को Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Ultra में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा।
  • Vivo X200 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Vivo X200 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी।

Vivo X100 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo बाजार में 14 अक्टूबर को Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। लाइनअप में शुरुआत में कम से कम दो नए फोन Vivo X200 और X200 Pro शामिल होंगे। 2025 की शुरुआत में ही सीरीज में एक अल्ट्रा मॉडल के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। अभी लीक में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo X200 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

नई लीक में आमतौर पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्मार्टफोन के प्रोसेसर और कैमरे का खुलासा किया है। टिपस्टर ने खुलासा किया कि फोन "SM8750" चिप पर बेस्ड होगा जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 का कोडनेम है। इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस होने की बात कही गई है। इसमें तीन अन्य लेंस शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक 50 मेगापिक्सल रेजॉल्यूशन वाला है। अगर यह लीक वास्तव में X200 Ultra की पुष्टि करती है तो इसका मतलब है कि वीवो, X200 Ultra पर कैमरा सेटअप को 4 लेंस के साथ अपग्रेड कर रहा है, जबकि X100 Ultra पर तीन लेंस हैं।

तीन 50 मेगापिक्सल कैमरों में से एक कथित तौर पर बड़े एपर्चर वाला प्राइमरी मॉड्यूल है। जबकि टिपस्टर ने खासतौर पर इसका खुलासा नहीं किया है, वहीं अन्य दो 50 मेगापिक्सल लेंस अल्ट्रावाइड और एक टेलीफोटो लेंस हैं। एक अलग लीक में टिपस्टर ने X200 सीरीज फोन की बैटरी साइज का भी खुलासा किया। इनमें X200 Pro में 6000mAh की सबसे बड़ी बैटरी है। इस बार एक मिड वेरिएंट की संभावना है, जिसे Vivo X200 Mini कहा जाएगा, जिसमें 5700mAh की बैटरी मिल सकती है जबकि Vivo X200 में 5800mAh की बैटरी होगी।

Vivo X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं X200 Ultra में कथित तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4  प्रोसेसर होगा। इसमें 2K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता नहीं चला है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.