Vivo X100 Pro+ देगा 50MP कैमरा, Samsung E7 AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक, जानें सबकुछ

Vivo X100 Pro+ में LYT-900 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा। यही कैमरा Oppo Find X7 में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 और X100 Pro में BOE द्वारा सप्लाई किया गया OLED पैनल है।
  • Vivo X100 Pro+ में LYT-900 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Vivo X100 Pro+ में IMX589 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा।

Vivo X100 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपने फ्लैगशिप फोन Vivo X100 Pro+ को 2024 की दूसरी तिमाही में पेश कर सकता है। हाालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि Oppo फोन को Find X7 Pro नाम देने के बजाय Find X7 Ultra ब्रांडिंग का ऑप्शन चुन रहा है। ऐसी संभावना है कि X100 Pro+ को मार्केट में पेश होने पर Vivo X100 Ultra कहा जा सकता है। हालांकि, फोन के पूरे नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। नई लीक में एक्स100 अल्ट्रा की डिस्प्ले और प्राइमरी कैमरा का पता चला है।


Vivo X100 Pro+ डिस्प्ले और प्राइमरी कैमरा


Vivo X100 और X100 Pro में BOE द्वारा सप्लाई किया गया OLED पैनल है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, X100 Pro+ (या X100 Ultra)सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। दूसरी ओर X100 और X100 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन है।

एक अन्य वीबो पोस्ट में टिपस्टर ने दावा किया कि Vivo X100 Pro+ में LYT-900 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा। यही कैमरा Oppo Find X7 में भी देखने को मिलेगा। Xiaomi 14 Ultra में 2024 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। Vivo X100 Pro+ में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। ऐसा लग रहा है कि X100 सीरीज का मॉडल टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा।
Advertisement

अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रियर कैमरा सेटअप में IMX589 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, IMX758 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा और 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Origin OS 4 पर चलेगा। Vivo X100 Pro में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी है।   

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X100 Pro, Vivo Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.