Vivo X100 Pro और X100 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 16GB रैम के साथ ढेरों फ्लैगशिप फीचर, जानें प्राइस

Vivo X100 Series प्री-बुकिंग के लिए उपलब्‍ध है और सेल 11 जनवरी से होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 Pro और X100 स्‍मार्टफोन की भारत में हुई लॉन्चिंग
  • मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 9300 प्रोसेसर है इन स्‍मार्टफोन्‍स में
  • दोनों फोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्‍ध हैं और सेल 11 जनवरी से होगी

दोनों ही डिवाइसेज 24 महीनों की नो-कॉस्‍ट ईएमआई पर ली जा सकेंगी। जीरो डाउन पेमेंट का भी ऑप्‍शन है।

Vivo X100 Series Price in India : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने उसकी सबसे ‘महंगी' और फ्लैगशिप सीरीज Vivo X100 को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने Vivo X100 Pro और X100 नाम से दो स्‍मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें 16 जीबी तक रैम है। हर बार की तरह इस बार भी ZEISS के साथ पार्टनरशिप में कैमरों को सेटअप किया है और दावा है कि यूजर्स को नए लेवल की फोटोग्राफी का अनुभव होगा। नए वीवो फोन 100x तक जूम कैप्‍चर कर सकते हैं। टेलीफोटो सनशॉट को एक बड़ा फीचर बताया गया है, जिससे सूर्योदय और सूर्यास्‍त की तस्‍वीर ली जा सकेगी।  

कंपनी का दावा है कि Vivo X100 Pro और X100 भारत में आए पहले स्‍मार्टफोन्‍स हैं, जिनमें मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 9300 प्रोसेसर है। 
 

Vivo X100 Pro and X100 Price, availability in India

Vivo X100 Pro को 16GB+512GB स्‍टोरेज में लिया जा सकेगा। इसके दाम 89,999 रुपये हैं। Vivo X100 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 63,999 रुपये है। इसका 16GB+512GB वेरिएंट 69,999 रुपये का है। दोनों ही डिवाइसेज 24 महीनों की नो-कॉस्‍ट ईएमआई पर ली जा सकेंगी। जीरो डाउन पेमेंट का भी ऑप्‍शन है। आईसीआईसीआई और एसबीआई कार्ड यूजर्स को 10 फीसदी इंस्‍टेंट कैशबैक मिलेगा। एचडीएफसी और एसबीआई डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्‍टेंट और ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस पर भी इतनी ही छूट मिलेगी। दोनों फोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्‍ध हैं और सेल 11 जनवरी से होगी।  
 

Vivo X100 Pro and X100 Specifications, features

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Vivo X100 Pro स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 3000nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक  रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर से लैस है और Vivo की नई V3 इमेजिंग चिप से भी लैस है। फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और G720 GPU दिया गया है। 

Vivo X100 Pro में Zeiss की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 1 इंच सेंसर है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्‍सल का सुपर-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 4.3x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करता है। प्राइमरी शूटर और टेलीफोटो कैमरा दोनों ही 100x तक डिजिटल जूम ऑफर करते हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा इस फोन में दिया गया है।

Vivo X100 Pro में 512GB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, NavIC, OTG और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है।
Advertisement

Vivo X100 Pro में 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन में 5,400mAh की बैटरी है। इसका वजन 225 ग्राम है।

बात करें Vivo X100 की, तो इसके सिम, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले फीचर Vivo X100 Pro की तरह ही हैं। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और Vivo की इमेजिंग चिप V2 दी गई है। 
Advertisement
X100 में भी Zeiss की ब्रैंडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX920 VCS कैमरा है साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 100x जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का सुपर-टेलीफोटो कैमरा है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है।

इस फोन को भी IP68 रेटिंग मिली है। 5,000mAh की बैटरी है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। X100 का वजन 202 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  3. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  4. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  3. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  4. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  5. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  6. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  10. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.